द्वारका: द्वारका गोलोक धाम में योग सीड ने मनाया गणतंत्र दिवस, बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा
द्वारका सेक्टर 10 स्तिथ गोलक धाम में योग सीड ट्रस्ट ने 76वां गणतंत्र दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ द्वारका में मनाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रिटायर मेजर जनरल डॉ. अशोक, डीसीपी द्वारका अंकित सिंह और विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर आर.एस. नौटियाल और एसीपी किशोर कुमार भी उपस्थित हुए। सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।