धार: मुख्यमंत्री कल किसानों के खातों में भावांतर योजना की राशि करेंगे ट्रांसफर, धार जिले के 5426 किसान होंगे लाभान्वित
Dhar, Dhar | Nov 12, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल 13 नवंबर भावांतर योजना के अंतर्गत किसानों के खातों में राशि सीधे ट्रांसफर करेंगे। यह भुगतान "सिंगल क्लिक" के माध्यम से किया जाएगा। धार जिले के कुल 5,426 पंजीकृत किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। मुख्य आयोजन देवास जिले में आयोजित होगा, जहां से धार समेत अन्य जिलों के किसानों के खाते में राशि हस्तांतरित की जाएगी।