धार: धार में रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य में तेज़ी, 4 प्लेटफॉर्म और शेड का काम शुरू
Dhar, Dhar | Nov 12, 2025 धार में रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। इस स्टेशन पर चार प्लेटफ़ार्म बनाए जा रहे हैं। प्लेटफ़ार्म की डिज़ाइन में कुछ संशोधन होने के कारण कार्य की गति पहले धीमी पड़ गई थी। साथ ही वर्षा के कारण भी निर्माण प्रभावित हुआ था। अब मौसम साफ होने के बाद रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य तेज़ी से शुरू कर दिया गया है।