शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब एक बजे होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अलग-अलग गांवों में होलियारों की टोलियां ढोल-मंजीरे के साथ फाल्गुन गीत गाते हुए गांव, गली और मोहल्लों में पहुंचीं। होलियारों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरे क्षेत्र में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।