छिबरामऊ: मदारपुर गांव में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर पेड़ पर लटकता मिला, स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
छिबरामऊ के मदारपुर गांव में एक युवक का शव नींव के पेड़ पर लटकता हुआ स्थानीय लोगों ने देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को सूचना दी गई। योगेंद्र सुबह काम का कर अपने घर से निकला था लेकिन गांव के बाहर नीम के पेड़ पर उसका सब फंदे से लटकता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। शनिवार की सुबह 9:30 बजे पुलिस व फोरेंसिक टीम ने नमूने लेकर शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।