बंदगांव प्रखंड की परसाबहाल में शनिवार शाम छह बजे मागे पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पारंपरिक गीत, नृत्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी सह ग्राम मुंडा साधु चरण बोदरा ,एवं समजसेवी समीर पूर्ति उपस्थित थे। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। वहीं ग्रामीणों के बीच गर्म कपड़े बांटे गए।