स्टेट बार काउंसिल के सत्र 2026 से 2031 के लिए गुरुवार को लोहरदगा अधिवक्ता भवन में सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह मतदान लोहरदगा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा की अध्यक्षता में पीठासीन पदाधिकारी के रूप में तथा स्टेट बार काउंसिल द्वारा नियुक्त रिटर्निंग पदाधिकारी ईशान वर्मा की देखरेख में कराया गया।