हाथरस के गांव पलाहवत निवासी राहुल कुमार ट्रक चालक थे। बुधवार रात्रि में वह छोटे भाई कान्हा के साथ करहल से ट्रक में पोक लेन मशीन लादकर सहारनपुर के लिए जा रहे थे। गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे गभाना क्षेत्र में हाईवे पर खेड़ा खुशखबर व भीकमपुर के मध्य ट्रक में डीजल खत्म हो गया। जिस पर ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करके डीजल लेने के लिए सड़क पार कर रहे थे।