थानेसर: कुरुक्षेत्र: CIA2 टीम ने अवैध हथियारों के साथ 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 4 देसी कट्टे बरामद
कुरुक्षेत्र CIA 2 की टीम ने अवैध हथियार सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से 4 देसी कट्टे व 4 जिंदा रौंद बरामद किए गए हैं। आरोपी कुरुक्षेत्र या उसके आसपास कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे।एडिशनल एसपी प्रतीक गहलोत ने विस्तार से मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह कुरुक्षेत्र व आसपास वारदात को अंजाम देने वाले थे।