गम्हरिया प्रखंड के चिकनी फुलकाहा में 9 दिवसीय अष्टयाम यज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ स्थल से शुरू हुई यात्रा वार्ड नंबर दो होते हुए कजहा मार्ग से गुजरकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंची।ढोल-नगाड़ों, जयघोष और भक्ति गीतों से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।