खारी खुर्द (ग्राम पंचायत भवाद बावड़ी) में सोलर कंपनी परिसर के पास गड्ढे में दबे गोवंश के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।घटना के बाद ग्रामीण धरने पर बैठ गए। सूचना पर करवड़ थाना अधिकारी सीआई परमेश्वरी बिश्नोई मौके पर पहुंचीं और जांच की।थाना अधिकारी ने बताया—पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति की गाय मानसिक रूप से बीमार थी, उसकी मौत के बाद उसे दफनाया।