दाउदनगर: जन सुराज के प्रदेश चुनाव अभियान समिति के संयोजक सुधीर शर्मा ने औरंगाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय में की प्रेस वार्ता
जन सुराज द्वारा ओबरा विधानसभा क्षेत्र में चलाए गए बिहार बदलाव यात्रा के समापन के अवसर पर दाउदनगर के भखरुआं औरंगाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार की शाम 5:00 बजे प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। संबोधित करते हुए जन सुराज के बिहार प्रदेश चुनाव अभियान समिति के संयोजक सुधीर शर्मा ने कहा कि बिहार की बुनियादी समस्याओं का समाधान करना पार्टी का लक्ष्य है।