मधेपुरा: मधेपुरा में डीएम ने अगहनी धान की पैदावार का निरीक्षण किया, प्रति हेक्टेयर 58.3 क्विंटल उत्पादन का अनुमान
जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने कृषि वर्ष 2025-26 के तहत अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग कार्य का निरीक्षण सदर प्रखंड के साहुगढ़ पंचायत स्थित गणेशस्थान राजस्व गाँव में किया। निरीक्षण किसान निर्मल कुमार के खेत में वैज्ञानिक पद्धति से संपन्न हुआ। कटनी प्रयोग के दौरान 10×5 मीटर क्षेत्र में 29 किलोग्राम 150 ग्राम धान का उत्पादन प्राप्त हुआ।