मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के पाढर बाईपास के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल उपचार के लिए पाढर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मेले में आए युवकों की दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी।