सिधौली थाना क्षेत्र के सत्यम ढाबे के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट जाने से बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर पड़ा हुआ था लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा घायल को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सिधौली स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से डॉक्टर ने गंभीर अवस्था के चलते घायल को जिला अस्पताल भेजा है।