झांसी: BJP मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नवाबाद थाने में दी तहरीर
Jhansi, Jhansi | May 14, 2025 झांसी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के नेता प्रदीप जैन आदित्य ने भाजपा नेता और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। समर्थकों के साथ नवाबाद थाने पहुंचे पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा के मंत्री ने देश की बेटी और भारत का अपमान किया है। उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। बोले, ये देश विरोधी कृत्य है।