झांसी: झांसी स्टेशन पर यात्रियों ने मचाया हंगामा, TTE को घेर लिया, महिला ने लगाया अभद्रता का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | May 14, 2025 बुजुर्ग के साथ यात्रा कर रहीं महिला ने TTE पर अभद्रता करने और मारपीट का आरोप लगाते हुए घटना की शिकायत रेलवे समेत जीआरपी से की है। वहीं, TTE का कहना है कि बुजुर्ग स्लीपर कोच का टिकट लेकर AC में बैठे थे, जिसके बाद उन्हें अपने कोच में जाने के लिए कहा गया। इसी बात को लेकर झांसी स्टेशन पर हंगामा हो गया। हंगामा देख किसी यात्री ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।