धार में कृषि विज्ञान केन्द्र पर उद्यमिता विकास हेतु आर्या परियोजना के अंतर्गत बकरी पालन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डाॅ. एस.एस. चौहान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य बकरी पालकों को आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक तरीकों से अवगत कराना है।