झाबुआ: विश्व गौरैया दिवस पर झाबुआ न्यायालय परिसर में पक्षियों के लिए सकोरे लगाए गए
Jhabua, Jhabua | Mar 20, 2025 20 मार्च-2025 को जिला न्यायालय परिसर झाबुआ में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जिला न्यायालय परिसर एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पक्षियों के लिए पानी के सकोरे लगाए गए। इस पहल का नेतृत्व प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ श्रीमती विधि सक्सेना द्वारा किया गया।