झाबुआ: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए संभागायुक्त ने कलेक्टर कार्यालय में की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
Jhabua, Jhabua | Mar 20, 2025 संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में आज संभागायुक्त कार्यालय में सिंहस्थ-2028 को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर संभाग में स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा हेतु गूगल मीट के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने सभी अधिकारियों को सिंहस्थ पूर्व सभी तरह के निर्माण एवं संधारण के कार्य की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की।