झाबुआ: झाबुआ पुलिस लाइन में हार्टफुलनेस कार्यक्रम का तीसरा सत्र आयोजित
Jhabua, Jhabua | Mar 20, 2025 पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री प्रेमलाल कुर्वे के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने हेतु तीन दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन झाबुआ में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को तनावमुक्त करना और उनके जीवन में संतुलन बनाए रखना है।