तहसील मानिकपुर सभागार में शनिवार 11 बजे DM पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में ,संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतें लंबित रहने का मुख्य कारण अधिकारियों और जनता के बीच संवाद की कमी है।