नावकोठी: टेकनपुरा में बिजली के करंट से युवक की मौत, रामनवमी का त्यौहार प्रभावित, घर में मचा कोहराम
टेकनपुरा में बिजली की करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मौत से पूरे परिजनों में कोहराम मच गया।घटना शुक्रवार की सुबह की है। जब रामनवमी के ध्वजारोहण हेतु अविनाश कुमार बगल में बांस काटने के लिए गए थे। बांस के ऊपर से हाई टेंशन वोल्ट प्रभावित तार के जद में आने से अविनाश कुमार मूर्छित होकर गिर पड़े और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।