बरौली: सरेया नरेंद्र पंचायत के इंटर व मैट्रिक में टॉपर रहे छात्र छात्राओं को दिया जाएगा लैपटॉप : बोले मुखिया प्रतिनिधि रवि यादव
बरौली प्रखंड के सरेया नरेंद्र पंचायत के इंटर और मैट्रिक में टॉपर रहे छात्र एवं छात्राओं के बीच 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती के दिन लैपटॉप का वितरण किया जाएगा। इसकी जानकारी पंचायत भवन पर मुखिया प्रतिनिधि रवि यादव ने दी। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी वितरण का कार्य किया जाएगा।