बरौली: लोकसभा चुनाव को लेकर बरौली प्रखंड के माधोपुर सहित अन्य जगहों पर स्थित मतदान केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण
लोकसभा चुनाव को लेकर गोपालगंज के डीएम ने बरौली प्रखंड के माधोपुर सहित अन्य जगहों पर स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम मोहम्मद मकसूद आलम ने मतदान केंद्र पर लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए बरौली के प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिए।