पिपरई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर टीन शेड नहीं होने से यात्री धूप में खुले आसमान के नीचे खड़े रहने को मजबूर हैं। ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को खासतौर पर गर्मी और बरसात के मौसम में काफी दिक्कतें होती हैं।