मिर्ज़ापुर: गौतम लहौली गांव में रसोई घर में खाना बनाते समय कलछुल ढूंढ रही महिला को सर्प ने काटा
देहात कोतवाली क्षेत्र के गौतम लहौली गांव में घर के रसोई में खाना बनाने के दौरान कलछुल ढूंढ रही महिला को सर्प ने हाथ में काट लिया। महिला के शोर मचाने पर घर के सदस्य महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। गांव निवासिनी साधना पुत्री स्वर्गीय दशरथ बिंद मंगलवार की सुबह 9:00 बजे घर में खाना बना रही थी कि सांप ने काट लिया। मंडलीय अस्पताल में साधना का इलाज किया जा रहा है।