धनौरा: गजरौला हाईवे पर काकाठेर गांव के पास तेज रफ्तार कैंटर ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 लोग हुए घायल
गजरौला हाईवे स्थित गांव काकाठेर के पास तेज रफ्तार कैंटर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, ऑटो में सवार काकाठेर निवासी मंगला, रामपाल व हापुड़ निवासी राजकुमार बुरी तरह घायल हो गए, सूचना पर 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉ ने तीनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें यहां से रेफर कर दिया।