बरेली: पुलिस ने बारादरी थाना क्षेत्र में युवक को अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
बारादरी थाना पुलिस ने शुक्रवार रात एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ हिरासत में लिया है। बारादरी थाने के उप निदेशक वैभव गुप्ता ने बताया कि वह शुक्रवार रात कांस्टेबल़ विशाल यादव और पंकज कुमार के साथ मॉडल टाउन चौकी की ओर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उनको मुखबिर से सूचना मिली कि डीडी पुरम रोड पर एक व्यक्ति कहीं जाने की फिराक में खड़ा है, जिसके पास एक नाजायज चाकू है।