पारु थाने क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर सोमवार के देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवक बुरी तरह घायल हो गए । वही ग्रामीण और परिजनों ने इलाज के लिए पारु सीएचसी में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गम्भीर देख डॉ राजेश कुमार ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। घटना सोमवार की शाम 8:00 बजे की है।