इटावा: महावीर जयंती पर इटावा में निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर, सदर विधायक ने दिखाई झंडी, पुलिस तैनात
Etawah, Etawah | Mar 31, 2026 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर शहर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सरायशेख से इस वर्ष भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज जी के शिष्य, मेडिटेशन गुरु मुनि श्री 108 विहसंत सागर महाराज जी ससंघ के सानिध्य में आयोजित इस शोभायात्रा को सदर विधायक सरिता भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।