जलेसर: अज्ञात चोर का साइकिल चुराने का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, थाना क्षेत्र जलेसर का मामला
Jalesar, Etah | Jun 27, 2024 थाना क्षेत्र जलेसर के अंतर्गत मोहल्ला नई बस्ती में यह घटना हुई है ।जहां पर पप्पू ठाकुर पुत्र हुकुम सिंह के घर के बाहर खड़ी साइकिल को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर दिया गया।अज्ञात चोर द्वारा साइकिल चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अज्ञात चोर ने आकर पहले इधर-उधर देखा और साइकिल लेकर रफू चक्कर हो गया