गाजीपुर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सीधा असर अब आम जनजीवन पर साफ नजर आने लगा है। इसका असर रविवार को गंगा तटों पर भी दिखाई दे रहा है। शहर के प्रमुख ददरी घाट पर, जहां रोजाना श्रद्धालुओं की भीड़ और गंगा में चलती नावों की चहल-पहल रहती थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। घने कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई है और ठंड के चलते लोग घरों से निकलने से बच रहे।