मगहर के काजीपुर मोहल्ले की दर्जनों महिलाओं ने सोमवार सुबह डीएम कार्यालय पहुंचकर शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। उनका आरोप है कि रिहायशी क्षेत्र में दुकान होने से शराबियों का जमावड़ा लगता है, जिससे महिलाओं व बच्चों को परेशानी होती है। डीएम ने मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।