पानापुर: मड़वा बसहिया और रामपुर रूद्र में बिजली गिरने से मृतकों के परिजनों को मुआवज़ा चेक सौंपा गया
Panapur, Saran | Apr 11, 2025 मड़वा बसहिया में सुरेंद्र साह की पत्नी मीरा देवी और कोंध पंचायत के रामपुर रूद्र गांव में इंदल सहनी के पुत्र प्रदुमन कुमार की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। दोनों लोगों की मृत्यु के बाद मृतक के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये के अनुदान राशि का चेक सीओ अभिजीत कुमार एवं बीडीओ आनंद पांडेय के मृतकों के दरवाजे पर पहुंच उनके द्वारा शुक्रवार की दोपहर 2 बजें दिया गया।