सुनेल: सामरिया में वाटरशेड महोत्सव के ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के लिए आयोजित किया गया जन चौपाल
Sunel, Jhalawar | Nov 30, 2025 आगामी वाटरशेड महोत्सव 2025 को भव्य बनाने को लेकर वाटरशेड विभाग के द्वारा जन समुदाय को जोड़ने एंव प्रचार प्रसार हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।रविवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 परियोजना के अंतर्गत सामरिया गांव में एक्सईएन के एम वर्मा के द्वारा सामरिया के चारागाह में अवलोकन करने के बाद पौधारोपण किया।