सुनेल: खटखड़ गांव में गंदे पानी की जलापूर्ति से ग्रामीण परेशान #jansamasya
Sunel, Jhalawar | Nov 25, 2025 सुनेल क्षेत्र के खटखड़ गांव में पिछले डेढ़ महीने से गंदे पानी की जलापूर्ति हो रही है।जिससे ग्रामीण परेशान है।ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर 12 बजे बताया है कि उनके गांव के नलों में पिछले करीब डेढ़ माह से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है।जिससे ग्रामीणों को निजी ट्यूबवेलो व कुओं से पानी लाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने कई बार विभाग को भी अवगत कराया है।