ऊँचाहार ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक के दौरान हंगामा हो गया।आरोप है कि ब्लाक परिसर में बीडीसी सदस्य मनीष कौशल ने प्रमुख पुत्र पर रिवाल्वर दिखाकर धमकी देने का भी आरोप लगाया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।घटना के बाद प्रमुख प्रत्याशी अभिलाष चन्द्र कौशल ने बीडीसी सदस्यों के साथ नारेबाजी करते हुए बैठक को निरस्त करने की मांग की है।