भाजपा के संगठनात्मक निर्णयों को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। चित्तौड़गढ़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने के 37 घंटे बाद ही सुदर्शन रामपुरिया ने पद से इस्तीफा दे दिया। शुक्रवार को वे जैन समाज के लोगों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे और औपचारिक रूप से इस्तीफा सौंपा है।