शनिवार सुबह करीब 8 बजे खंडवा–बड़ोदरा राजमार्ग पर ऊन थाना क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पुलिया के टूट जाने से स्टेट हाईवे पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बाद खरगोन जिला मुख्यालय से जुलवानीय की ओर जाने वाला यातायात बंद हो गया। इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित है।