फूलपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत सराय इनायत थाना क्षेत्र के बगई गांव में शुक्रवार करीब 3 बजे सड़क हादसा हो गया। फूलपुर की ओर जा रहा एक बाइक सवार सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गया। इस दुर्घटना में हंडिया निवासी बाइक सवार को चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।