हिलसा: बनवारा गांव में एक महिला सांप के डंक से हुई घायल
Hilsa, Nalanda | Aug 20, 2024 चिकसौरा थाना क्षेत्र के बनवारा गांव में सांप के डंक से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए आसपास के लोगों की मदद से अनुमंडली अस्पताल हिलसा मे लाया गया। घायल महिला की पहचान वनवारा के स्वर्गीय फेकन राम के पत्नी देवंती देवी के रूप में किया गया। देवंती देवी ने बारिश के कारण घर में पानी जमा हो गया था जिसे निकाल रही थी इस दौरान सांप ने डंस लिया।