हिलसा: बबनडीहा गांव में सांप के डंक से एक किसान हुआ घायल
Hilsa, Nalanda | Aug 19, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के बबनडीहा गांव में सोमवार को सांप के डंक से एक किसान घायल हो गया। घायल किसान को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में लाया गया। घायल किसान की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के बबनडीहा गांव निवासी रघुनाथ शर्मा के पुत्र शशि रंजन कुमार के रूप में किया गया। परिजनों ने बताया कि शशि रंजन खेतों में धान की फसल देखने के लिए गए थे।