बरेली: प्रेम नगर थाना पुलिस ने नाजायज कारतूस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
प्रेम नगर थाना पुलिस ने नाजायज कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 29 कारतूस 32 बोर के बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पकड़ा गया आरोपी सुभाष नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।