बुलंदशहर: गुलावठी के होली पार्क में सेवा भारती ने मकर संक्रांति पर्व पर पूजा-अर्चना की, कंबल किए वितरित
गुलावठी में सेवा भारती द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष में कंबल वितरण व खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, यह कार्यक्रम सैदपुर रोड होली पार्क में आयोजित हुआ जहां हवन पूजन हुआ और हवन के पश्चात कंबल व खिचड़ी का वितरण कार्यक्रम हुआ, 100 गरीब लोगों को कंबल वितरित किए गए, कार्यक्रम बृहस्पतिवार सुबह 11:00 बजे प्रारंभ हुआ।