नुआंव: सातों एंवती चपरांग में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट तीन लोग हुए घायल
Nuaon, Kaimur | Jun 2, 2024 नुआंव प्रखंड क्षेत्र के सातों एंवती चपरांग में रविवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया जा रहा। घायल चपरांग गांव के रहने वाले रमुना देवी ,राम अवतार राम सहित तीन लोग घायल बताए जाते हैं।