जशपुर जिले के लोदाम परियोजना अंतर्गत सेक्टर पतरा टोली में बाल संदर्भ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सेक्टर सुपरवाइजर अनिता भगत के नेतृत्व में किया गया, जिसमें डॉक्टर साकेत वर्मा, एमपीडब्ल्यू पंकज तिर्की, नर्स ज्ञानी कुजूर, लाइका घर की टीम, सेक्टर सुपरवाइजर सावित्री भगत, टेकुल की सरपंच सिमा कुजूर सहित अन्य उपस्थित रहे।