गुरुवार दोपहर 4 बजे बन्दरचुआं पंचायत अंतर्गत बेसराजरा में पारंपरिक उल्लास के साथ इंद पर्व मनाया गया। पाहन-पुजार और पाड़ा राजाओं ने पूजा कर इंदीछत्र खुंटा की स्थापना की। कार्यक्रम में विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इंद पर्व मुण्डा समाज की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर है,