झाझा: झाझा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से रेल पुलिस ने 16 किलो गांजा किया बरामद
Jhajha, Jamui | Oct 29, 2024 झाझा रेलवे स्टेशन पर खड़ी गाड़ी से सोमवार की शाम को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस के गार्ड बोगी से सटे दिव्यांग बोगी से रेल पुलिस ने कुल 16 किलो गांजा बरामद किया। सोमवार की शाम 8 बजे जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष बृंद कुमार ने बताया कि अज्ञात तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।