लखीमपुर: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला चिकित्सक की निर्मम हत्या को लेकर,जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने धरना प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बीते दिनों महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गई थी। महिला चिकित्सक की हत्या से पूरे देश में आक्रोश फैल गया है।ओयल स्थित जिला अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के बैनर प्लेट चिकित्सकों ने दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया है।